मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
कतर में एक गैस संयंत्र पर धमाके में 54 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। 18 लोग लापता भी हुए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुए इस हादसे के बारे में कतर सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है।
मध्य प्रदेश के गुना जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्ट्री परिसर से उठता काले धुएं का गुबार कई किमी दूर तक दिखाई देने लगा। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।















